OMG: 17 ओवरों में सिर्फ 2 रन पर ऑल आउट हुई पूरी टीम

Share:
क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है क्योंकि यहां आए दिन रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। कौन सा रिकॉर्ड बन जाए और कौन सा रिकॉर्ड कब टूट जाए यहां कहा नहीं जा सकता है। BCCI महिला अंडर-19 लीग में एक ऐसा अनोखा मुकाबला हुआ की पूरी टीम केवल 2 रनों के भीतर ही ऑल आउट हो गई। टीम के नौ खिलाडी तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
BCCI महिला अंडर-19 क्रिकेट लीग में नागालैंड और केरल के बीच जीकेसी कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे  मुकाबले में नागालैंड की टीम केवल 2 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जहां नागालैंड की टीम ने 17 ओवर खेले और महज 2 रन ही बनाए। इकलौते खिलाड़ी जिन्होंने 1 रन बनाकर अपना खाता खोला वह सलामी बल्लेबाज मेनका थे। नागालैंड के मेनका ने 18 गेंदों पर केवल एक रन बनाया।

केरल टीम महज 3 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी। नागालैंड की दीपिका ने पहली गेंद वाइड फेकीं। फिर दूसरी गेंद पर केरल के असुं ने चौका जड़कर अपनी टीम को 10 विकटों से ऐतिहासिक जीत दिलाई। केरल की टीम 0.1 ओवर में बिना विकेट खोए 5 रन बनाकर 10 विकेट शानदार जीत हासिल की। केरल की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे कम गेंदों में जीत हासिल करने वाली पहली टीम भी बन गई है।

कोई टिप्पणी नहीं