धोनी की बल्लेबाजी पर उठे सवाल, पूर्व खिलाड़ियों ने कहा खोजो विकल्प

Share:
दूसरे टी-20 मुकाबले में 40 रनों से हार के बाद टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर सवाल उठने लग गए हैं। पूर्व क्रिकेटरों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब संयास ले लेना चाहिए। धोनी ने दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 37 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली थी, लेकिन यह पारी कुछ खास कारगर साबित नहीं हुई।

न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का विशाल स्कोर टीम इंडिया के सामने रखा था। जवाब में भारतीय टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया पर कप्तान कोहली ने पारी को संभाला और 42 गेंद पर 65 रन बनाए। कोहली और धोनी को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया था। अपना पहला मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर बढ़िया टच में दिखाई दिए हैं।

वीरू ने दी धोनी को सलाह

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करीबी दोस्त महेंद्र सिंह धोनी को कहा है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही प्रहार करना शुरू करें। सहवाग ने आगे कहा, की धोनी को अपनी भूमिका समझनी चाहिए और बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पहली गेंद से ही लय में आना चाहिए।

धोनी की जगह युवाओं को दिया जाए मौका

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी को अब संयास ले लेना चाहिए और उनकी जगह युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए। यही एक समय है जब युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पकड़ बना सकते हैं। इसके साथ ही लक्ष्मण ने कहा, "महेंद्र सिंह धोनी को अभी वनडे क्रिकेट खेलना चाहिए, भारतीय वनडे क्रिकेट के लिए वे बेहद जरूरी हिस्सा है"।

कोई टिप्पणी नहीं