विजय रथ पर सवार टीम इंडिया इस समय जबरदस्त फॉर्म में है.विराट समेत टीम इंडिया का प्रत्येक खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है.साल 2015 से श्री लंका के खिलाफ जीत का सिलसिला लगातार जारी है.और भारतीय टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.ऐसे में विराट सेना की नजर एक बार फिर से श्री लंका को मात देने की है.
![]() |
हालाँकि इसी साल भारत श्रीलंका को पहले ही टेस्ट,वनडे और टी20 में पहले ही मात दे चुका है,श्रीलंकाई टीम भी भारतीय टीम से अपनी इस हार का बदला लेना जरुर चाहेगी.आपको बता दे की भारत और श्रीलंका के बीच कोहली समेत ये खिलाडी बेहतरीन रिकॉर्ड बना सकते है.
कोहली की निगाहें गांगुली के रिकॉर्ड पर
इस टेस्ट सीरीज में अगर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अगर श्रीलंकाई टीम को 3-0 से हारने में कामयाब हो जाते है,तो वह पूर्व कप्तान गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सकते है.बतौर कप्तान गांगुली ने 49 टेस्ट में 21 मैचो में जीत दर्ज की है,और कोहली 29 टेस्ट मैच में 19 मैचो में जीत दर्ज की है ऐसे में अगर कप्तान कोहली टेस्ट में श्रीलंकाई टीम का सफाया करते है,तो विराट कोहली ये रिकॉर्ड बना सकते है,आपको बता दें की इस लिस्ट में सबसे आगे भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है.इन्होने 60 टेस्ट मैचो में 27 में जी दर्ज की है.
6 विकेट लेते ही उमेश लगा देंगे विकेट्स का शतक
टेस्ट सीरीज में अगर उमेश यादव 6 विकेट लेने में सफल हो जाते है तो वह अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में 100 विकेट पूरे कर लेंगे.ऐसा करते ही वह भारत के सातवें गेंदबाज बन जायेंगे.
2 कदम दूर और विराट बन जायेंगे चौथे सबसे सफल कप्तान
पहले टेस्ट मैच में अगर विराट 2 रन और बना लेते है तो वह कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे कप्तान बन जायेंगे.पहले स्थान पर धोनी 3454 रन के साथ और दूसरे स्थान पर गावस्कर 3449रन के साथ और तीसरे स्थान पर है अजहर 2856 रन के साथ.

कोई टिप्पणी नहीं