कोलकाता। कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन भी हल्की बूंदाबांदी की वजह से खेल नहीं हो सका। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भी बारिश के कारण केवल 11.5 ओवर का खेल ही संभव हो पाया था। बारिश ने दूसरे दिन भी खेल में खलल डाला और केवल 21 ओवर हो पाया। इस समय भारत का स्कोर 74 रन पर 5 विकेट है।
गुरुवार को बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ था श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया। मैच शुरू होते ही श्रीलंका के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर हावी हो गए और लकमल ने पहले दिन छह ओवर डाले और बिना रन दिए 3 विकेट झटककर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पहले दिन लकमल ने राहुल (0), धवन (8) और कोहली (0) को अपना शिकार बनाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत 11.5 ओवर में 17-3 था।
दूसरे दिन खेल समय पर शुरू हो सका लेकिन लंच से पहले ही बारिश आ गई और लंच की घोषणा समय से पहले कर दी गई। समय-समय पर बारिश रुक-रुक कर होती रही और एंपायर ने खेल ना होने की स्थिति को देखते हुए दूसरे दिन खेल की समाप्ति कर दी। दूसरे दिन भारत 32.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना चुका है। दूसरे दिन भारत के रहाणे (4) और अश्विन (4) के रूप में दो विकेट गिरे। टीम इंडिया की "नई दीवार" चेतेश्वर पुजारा 47 रन और विकेटकीपर रिद्धिमान साहा 6 रन बनाकर नाबाद है।



कोई टिप्पणी नहीं