तीन दशक बाद तिरुवंतपुरम में होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, भारत के लिए खतरे की घंटी

Share:
कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। तकरीबन 3 दशक के बाद तिरुवंतपुरम में कोई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि यहां सोमवार से लगातार भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में टीम इंडिया के सीरीज जीत के सपने पर पानी फिरने वाला है।
मंगलवार शाम 7:00 बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी और निर्णायक T20 मुकाबला खेला जाएगा। तकरीबन 40000 से भी ज्यादा टिकट बुक हो चुकी हैं और यहां के क्रिकेट प्रेमी इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित भी हैं क्योंकि इस मैदान पर 29 साल के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जा रहा है। साल 1988 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला खेला गया था।
भारत और न्यूजीलैंड के नजरिए से देखा जाए तो यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा। क्योंकि तीन टी-20 मैचों की सीरीज में टीमें 1-1 से बराबरी पर है और आखरी मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी। विराट एंड कंपनी के लिए बारिश सीरीज़ जीत का सपना तोड़ सकती है।

दोनों ही टीमें रविवार रात को केरल पहुंच गए हैं और उनका सोमवार को भारी बारिश के कारण प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से बुधवार तक यहां हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। आखरी मुकाबला शुरू होने से पहले ही समाप्त हो सकता है। ग्राउंड्स मन के मुताबिक अगर बारिश मैच शुरू होने से पहले बंद हो जाती है तो मुकाबला शुरू हो सकता है। क्योंकि यहां का ड्रेनेज सिस्टम काफी बढ़िया है। मात्र 30 मिनट के अंदर मैदान का सारा पानी सूखने की क्षमता रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं