INDvsNZ: रोमांचक मुकाबले में भारत की 6 रनों से जीत, ये रहे जीत के हीरो

Share:
तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे निर्णायक और हाई वोल्टेज मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत हासिल की है। रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 रनों से मात देकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वर्षा के कारण मुकाबला केवल 8-8 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केवल 67 रन ही बनाए, जवाब में न्यूजीलैंड टीम 61 रनों पर ही ढेर हो गई।

बारिश के कारण पिच धीमी पड़ गई और कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज को दूसरे ओवर में कटर गेंदबाजी से टिम साउदी ने पवेलियन की तरफ चलता किया। रोहित शर्मा (8) और शिखर धवन (6) रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान विराट कोहली ने आते ही कुछ आक्रामक शॉट खेलें, लेकिन वह भी 13 रन के निजी स्कोर पर स्पिनर ईश सोढ़ी के शिकार हो गए। मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर तेजी से पारी को आगे बढ़ा रहे थे लेकिन श्रेयस अय्यर हवा में गेंद को उछाल बैठे और गुप्टिल ने 6 रन के स्कोर पर उनका कैच पकड़ लिया। मनीष पांडे 17 और हार्दिक पांड्या ने 14 सर्वाधिक रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी बिना गेंद खेले नॉट आउट पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड के सामने भारत ने 68 रनों का लक्ष्य दिया।

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी का समीकरण बिगाड़ दिया। टिम साउदी में दो विकेट और बोल्ट ने 1 विकेट लिया। भारतीय मूल के स्पिनर ईश सोढ़ी ने भी दो विकेट झटके। एक समय पर लग रहा था न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों की जब बारी आई तो न्यूजीलैंड बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए।
68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। न्यूजीलैंड टीम के मुनरो ने भुवनेश्वर कुमार की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने मंसूबों जाहिर किये। भुनेश्वर कुमार ने अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से पहले ओवर की आखिरी गेंद पर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की तरफ चलता किया। न्यूजीलैंड टीम के 8 रनों के स्कोर पर ही दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मुनरो को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया।
कप्तान केन विलियमसन और फिलिप्स के बीच साझेदारी बनी ही रही थी। तभी हार्दिक पांड्या ने अपनी तेज तर्रार डायरेक्ट थो् से कप्तान केन विलियमसन (8) को पवेलियन की तरफ चलता किया। अगली गेंद पर कुलदीप यादव ने 11 रन के स्कोर पर फिलिप्स को भी चलता किया। आखिरी ओवरों में डी ग्रैंडहोम ने 2 गगनचुंबी छक्के लगाकर न्यूज़ीलैंड खेमें में उम्मीद जगा दी। लेकिन आखिरी ओवर में डी ग्रैंडहोम से स्ट्राइक रोटेट करके गलती हो गई और स्ट्राइक मिचेल सेंटर के पास आ गई और भारत आसानी से मैच जीत गया। डी ग्रैंडहोम ने 17 रन की पारी खेली। इस तरह भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से अपने नाम कर लिया।
भारत की जीत में सबसे अहम योगदान जसप्रीत बुमराह का रहा जिन्होंने 2 ओवर में मात्र 9 रन दिए और दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट झटका। युजवेंद्र चहल ने काफी किफायती गेंदबाजी की और 2 ओवर में 8 रन दिए। कुलदीप यादव ने मात्र एक ओवर में 10 रन दिए और एक विकेट झटका। आखरी ओवर फेंकने वाले हार्दिक पांड्या ने 11 रन दिए। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की यह पहली T20 सीरीज जीत है।

कोई टिप्पणी नहीं