कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। मेजबान टीम जीत के बेहद करीब थी और खराब रोशनी के कारण जीत से वंचित रह गई। मेहमान टीम ने पहले टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 294 रन बनाए और भारत से पहली पारी में 122 रनों की बढ़त भी बना ली।
दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत करी जिसकी बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका के सामने एक बढ़िया लक्ष्य रखने में सफल हुई। धवन 94 और केएल राहुल 79 रन बनाए। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी नाबाद 104 रनों की शानदार पारी खेली और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 50वां शतक भी लगाया। विराट कोहली ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया की 8वें खिलाड़ी बन गए। विराट कोहली ने हाशिम आमला के सबसे तेज 50 अंतरराष्ट्रीय शतक के भी बराबरी कर ली है।
पांचवें दिन केवल विराट कोहली एक छोर पर टिके हुए थे और बाकी बल्लेबाज तू चल मैं आया वाली कहावत पूरी कर रहे थे। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। जीतने के लक्ष्य से उतरी विराट एंड कंपनी के सामने कड़ी चुनौती थी। उसको जीतने के लिए श्रीलंका के 10 विकेट चटकाने थे।
231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा। भुवनेश्वर कुमार ने समरविक्रमा को क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका टीम का स्कोर केबल दो रन ही हुआ था की उसको दूसरा झटका दिमुथ के रूप में लग गया। भारतीय तेज गेंदबाज श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर हावी हो गए और श्रीलंका की टीम ने दूसरी पारी में 75 रनों के भीतर अपने सात विकेट गिरा दिए। भारत की तरफ से दूसरी पारी में भुवनेश्वर कुमार 4 मोहम्मद शामी 2 और उमेश यादव ने 1 विकेट झटके। भारत जीत के बेहद करीब था लेकिन खराब रोशनी होने के कारण खेल समाप्त करना पडा़। पहला टेस्ट बेहद रोमांचक तरीके से ड्रॉ हुआ और दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से नागपुर में खेला जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं