इस ब्लाइंड खिलाड़ी ने 82 गेंदों पर ठोके 279 रन, बना डाला विश्व रिकॉर्ड

Share:
क्रिकेट को आखिर क्यों अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है ? वह इस मुकाबले में साबित हो गया। मुंबई में आयोजित 24वें नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में आंध्र प्रदेश के क्रिकेटर वेंकटेश राव ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसको देखकर पूरी दुनिया हैरत में आ गई है। वेंकटेश ने मात्र 82 गेंदों में 279 रनों की पारी खेली इसमें 18 गगनचुंबी छक्के और 40 चौके ठोक डाले। ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में अब तक का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

वेंकटेश राव ने 289 रनों की पारी में 268 रन तो चौके छक्के से ही बना डाले। वेंकटेश राव की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत आंध्र प्रदेश ने 20 ओवरों में 380 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया और कमाल की बात यह है कि इस दौरान आंध्र प्रदेश का एक भी विकेट नहीं गिरा। उनकी टीम ने इस मुकाबले को 292 रनों से अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम मात्र 88 रनों के भीतर ही सिमट गई और आंध्र प्रदेश को एक बड़ी जीत हाथ लगी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि यह मुकाबला कोई अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले जैसा नहीं था, लेकिन फिर भी जिस प्रकार आंध्र प्रदेश के नेत्रहीन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया वह लाजवाब था।

अगले साल फरवरी में होगा ब्लाइंड टी-20 विश्व कप

इस टूर्नामेंट के जरिए 17 खिलाड़ियों का चयन होना है जो कि अगले साल फरवरी में होने वाले टी-20 विश्व कप में टीम का हिस्सा होंगे। विश्व कप में विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 30 हजार की इनाम राशि दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं