रविचंद्रन अश्विन बने सबसे तेज 300 टेस्ट विकेट चटकाने वाले पहले खिलाड़ी, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा

Share:
नागपुर। टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर टेस्ट में अपनी फिरकी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ऐसा फसाया की टीम 239 रन और पारी से भारतीय टीम मुकाबला जीत गई। इस मुक़ाबले में अश्विन ने कुल 8 विकेट झटके। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे कर लिए और वह सबसे तेज 300 विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बन गए हैं।
रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू ऐसा चला की श्रीलंकाई बल्लेबाज बिखरते नजर आ रहे थे। पहली और दूसरी पारी में अश्विन ने चार-चार विकेट झटके। दोनों पारियों में अश्विन ने कुल मिलाकर 45.4 ओवर फेकें और 130 रन खाए।
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के महान डेनिस लिली को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। डेनिस लिली ने आज के ही दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1981 में अपने 56 टेस्ट मैचों में 300 विकट पूरे किए थे। वहीं अश्विन ने यह कारनामा कुल 54 मैचों में कर दिखाया है।

श्रीलंका के मुरलीधरन (58), न्यूजीलैंड के आर. हेडली (61) और वेस्टइंडीज के एम. मार्शल (61) मैचों में अपने 300 विकेट पूरे किए थे।

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में 213 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी और उसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है। भारत ने यह मुकाबला 239 रनों और पारी से अपने नाम किया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं