1 साल बाद इस खिलाड़ी की होगी भारतीय टीम में वापसी

Share:
24 नवंबर से नागपुर में होने जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का एक धाकड़ बल्लेबाज वापसी करने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को रिलीज कर दिया है और इनकी जगह ऑलराउंडर शंकर को टीम में जोड़ा है। 23 नवंबर को टीम इंडिया के आउटस्विंगर बॉलर भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसीलिए भुवनेश्वर ने दोनों टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन दोनों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। तो सवाल उठता है उनकी जगह किस खिलाड़ी को केएल राहुल के साथ ओपन कराया जाएगा। एक नाम है भरोसेमंद मुरली विजय और दूसरे दमदार रोहित शर्मा ? रोहित शर्मा का प्रदर्शन टेस्ट में कुछ खास नहीं रहा है। तो अब क्या कप्तान विराट कोहली मुरली विजय के साथ जाना चाहेंगे ? जी हां! भरोसेमंद मुरली विजय का दूसरे टेस्ट में खेलना लगभग तय लग रहा है। वह टीम इंडिया के लिए 8 महीने बाद वापसी करने जा रहे हैं।

25 मार्च, 2017 को मुरली विजय ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विजय ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद मुरली विजय चोटों के चलते टीम इंडिया से बाहर थे। मुरली विजय कितनी भरोसेमंद हैं उन्होंने रणजी में शतक लगाकर इस बात का संकेत दे दिया है।

मुरली विजय के अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट करियर पर एक नजर: 

मुरली विजय "टेस्ट में बेस्ट" क्यों है? वह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े दर्शाते हैं। विजय ने अब तक भारत के लिए 51 टेस्ट मैच खेले हैं। विजय ने 39.62 की औसत से 3408 रन बनाए हैं। इस दौरान विजय ने 9 शतक और 15 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। मुरली विजय का सर्वाधिक स्कोर 167 रन रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था। दोनों ही टीमों के लिए दूसरा मुकाबला अहम होने वाला है क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना लेगी।

कोई टिप्पणी नहीं