दिल दहला देंगी दुनिया की ये 3 खतरनाक सड़कें

Share:
हमारे जीवन पर सड़कों का बहुत महत्व है.यह हमारे दैनिक जीवन पर सीधा असर करती है.जब रेलमार्ग,और हवाई मार्ग नहीं हुआ करते थे.तब सभी लोग सड़कों के द्वारा ही अपनी यात्रा पूरी करते थे,लेकिन जितना हमें इन सड़कों से सुविधा है उतनी ही ये सड़कें हमारे लिए हानिकारक है.एक सर्वे के अनुसार एक साल में दुनिया भर में 125 मिलियन सड़क दुर्घटना होती है जिसमें लाखों लोगो की जान चली जाती है,आज हम आपको बताएँगे दुनिया की 3 सबसे खतरनाक सड़कों के बारे मे.

पैसेज दी गोईस,फ्रांस 

Related image43 किलोमीटर लम्बी इस सड़क फ्रांस के मुख्य लैंड को उसके एक आइलैंड से मिलाती है.देखने में ये आपको बेहद सुंदर सड़क लग रही होगी,इसके दोनों तरफ समुद्र का बेहद खूबसूरत नजारा है.परन्तु जितना ये सुन्दर लगता है उससे कई ज्यादा खतरनाक है.यह सड़क दिन में 2 बार पानी के अंदर समा जाती है.यदि उस समय कोई भी वाहन वहां से गुजर रहा होता है तो वो भी उसी समय पानी की चपेट में आ जाता है और डूब जाता है.यदि आप पानी हटने के बाद यहाँ गाड़ी चलाना चाहते है तो यहाँ ड्राइविंग करना भी मुश्किल हो जाता है क्योकि सड़क पर बर्फ जम जाती है,और फिसलने का खतरा अत्यधिक रहता है.

पैटियोपाओलो पैराडीकाकी रोड, ग्रीस 

Image result for Patio Apolo Perdikaki Road24 किलोमीटर लम्बी यह सड़क सबसे खतरनाक सड़कों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है.क्योकि इस सड़क में प्रत्येक 500 मीटर पर एक बेहद खतरनाक मोड़ होता है.लेकिन यह सुनने में  तो बुरा नहीं लगता,लेकिन जब आप ये जानेंगे की रोड के कोने पर कोई बैरियर नहीं है और मोड़ के बाद एक बहुत गहरी खाई है,तो इसे आप सुनकर भयभीत हो जायेंगे.इस रोड पर कोई चिन्ह भी नहीं है जो लोगो को बता सके को आगे तीव्र मोड़ है.यदि कोई इंसान अपना नियत्रण खोता है तो उसे गहरी खाई में गिरने में देर नहीं लगेगी.

लक्शर अल हुरघाडा सड़क,इजिप्ट 

Image result for Luxor Al Hurghada Road, Egyptसबसे खतरनाक सड़कों की बात की जाए तो यह सड़क इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है.यह सड़क इनसं सिटी  ऑफ़ लक्सार और रेड सिटी रिसोर्ट ऑफ़ हरघाडा के बीच में है,कई लोग आपको यहाँ न जाने की सलाह देंगे,इसका सबसे बड़ा कारण यह है की,इस सड़क पर कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं है.और दूसरी सबसे बड़ी बात ये है की इस रोड पर बहु से खतरनाक गुंडे और डकैत घुमते है.अगर आप रात के समय पर यहाँ से गुजर रहे है तो निश्चित रूप से डकैत आप पर हमला कर सकते है.यदि आप इस सडक पर रात्री में यात्रा कर रहे है तो आप हाई सुपर विसन नाईट वाले गूगल्स का उपयोग करे.
ये भी पढ़ें :-


कोई टिप्पणी नहीं