श्रीलंका बोर्ड ने अगले साल होने वाली अपने घरेलु सीजन का ऐलान कर दिया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका मार्च में टी20 त्रिकोने सीरीज करवा सकती है.इस त्रिकोणीय सीरीज में भारत,श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम शामिल होंगी टी20 फ़ॉर्मेट में ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीनो टीमों के मध्य टी20 सीरीज खेली जायेगी.
इस सीरीज का आयोजन 8 मार्च से 20 मार्च के बीच किया जाएगा. इस सीरीज में कुल 7 मैच आयोजित किये जायेंगे.जिसमें टॉप 2 टीमो के बीच फाइनल में भिडंत होगी,प्रत्येक टीम एक दूसरे के साथ 2-2 मैच खेलेगी.,इस सीरीज का फाइनल मुकाबला 20 मार्च को होगा.
![]() |
आपको बता दे की इस सीरीज का आयोजन श्रीलंका की स्वतंत्रता पूरे होने के उपलक्ष्य में खेली जायेगी.इस सीरीज का नाम "निदाहस" ट्रॉफी रखा गया है.इससे पहले वर्ष 1998 में आजादी के उपलक्ष्य में ऐसी ही सीरीज आयोजित की गई थी.


Mast
जवाब देंहटाएं