वैसे तो बिग बॉस सभी के दिलों पर राज करता है। लेकिन वीकेंड आते ही यह सब लोगों की धड़कनें भी तेज कर देता है। आफ्टर ऑल वीकेंड सलमान खान का दीदार जो होता है। लेकिन इस हफ्ते का वीकेंड कुछ ज्यादा ही मसालेदार होने वाला है। जी हां इस बार वीकेंड का वार शो में बहुत बड़ा धमाका होने वाला है क्योंकि इस हफ्ते सनी लियोन और दीपिका पादुकोण इस शो के मेहमान होने वाले हैं। जहां दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म पद्मावती को प्रमोट करती हुई दिखाई देंगी और वही सनी लियोन भी अपनी आने वाली फिल्म तेरा इंतजार को प्रमोट करने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों का तो यह भी दावा है कि इस शो में दीपिका पादुकोण ब्लैक सूट में अंग्रेजी बीट दे गाने पर परफोर्मेंस करती हुई भी नजर आएंगी। यानी इस वीकेंड बिग बॉस का तापमान बढ़ने के लिए तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस को सलमान खान होस्ट करते हैं और फिलहाल सलमान खान 2018 में आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है। तो दोस्तों आपकी दीपिका पादुकोण और सनी लियोन के बारे में क्या राय है नीचे कमेंट सेक्शन में अपना जवाब जरुर दें।

कोई टिप्पणी नहीं