अब श्रीदेवी संवारेंगी अपनी बेटी जाहवी कपूर का करियर, दोनों इस धमाकेदार फिल्म में आएंगी नजर

Share:
लगता है इन दिनों श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के करियर को लेकर काफी चिंतित हैं। वैसे तो बहुत दिनों से खबर आ रही है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को करण जौहर अपनी फिल्म से डेब्यू कराने जा रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म को थोड़ा आगे बढ़ाया गया है। दरअसल करण जोहर मराठी फिल्म 'सैराट' से श्रीदेवी की बेटी को लॉन्च कर रहे थे। लेकिन अब इस को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से श्रीदेवी अपनी बेटी को लेकर काफी चिंतित हैं। लेकिन श्रीदेवी ने इसका भी हल निकाल लिया है।
Jahnvi kapoor shridevi solid baba

अब श्रीदेवी और जान्हवी कपूर दोनों एक साथ फिल्म करते हुए नजर आएंगी। श्रीदेवी 'मिस्टर इंडिया' फिल्म के सीक्वल से अपनी बेटी जाह्नवी कपूर को लांच करेंगी और खुद भी इस फिल्म में नजर आएंगी।
अगर खबरों की मानें तो मिस्टर इंडिया फिल्म के मेकर शेखर कपूर ने सन 1987 में इस फिल्म का सीक्वल बनाने से इंकार कर दिया था लेकिन फिर भी इस फिल्म का सीक्वल बनाया जा रहा है। इस फिल्म के ऊपर बोनी कपूर काम कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि रवि उदय बार ही इस फिल्म की कमान संभालेंगे जिन्होंने श्रीदेवी की मॉम फिल्म डायरेक्ट की थी। खैर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने दिनों में जाहवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं