थोड़ा समय लग गया लेकिन आज फिर आपके लिए एक और खजाना लेकर लौटा है सॉलिड बाबा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 नवंबर को शाहरुख खान और प्रीति जिंटा अभिनीत फिल्म वीर जारा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 13 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म अपने जमाने की एक सुपर डुपर हिट फिल्म थी। वीर जारा फिल्म सुप्रसिद्ध डायरेक्टर यश चोपड़ा ने डायरेक्ट की थी। आज हम आपको वीरजारा से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान रह सकते हैं।
आपको बताते चलें कि यश चोपड़ा इस फिल्म को प्रीति जिंटा की जगह ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन शाहरुख खान के मना करने पर ऐश्वर्या राय को रिप्लेस करते हुए प्रीति जिंटा को यह फिल्म मिली थी। दरअसल बात यह है कि उसी वर्ष सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेकअप हुआ था। जिसकी वजह से सलमान खान ने काफी हंगामा कर रखा था और शाहरुख खान नहीं चाहते थे कि फिल्म के बीच में ऐसा कोई सीन हो जिससे उनकी इमेज डाउन हो। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान यह तक कह दिया था कि ऐश्वर्या राय को मैंने एक नहीं बल्कि सात फिल्मों से रिप्लेस कराया था क्योंकि उन साथ फिल्मों में वह काम कर रहे थे। इसी के चलते ऐश्वर्या राय का यश चोपड़ा के साथ काम करने का सपना टूट गया।

Nyc👌👌👌
जवाब देंहटाएं