शाहिद कपूर का नया पोस्टर हुआ जारी, दिख रहे हैं रॉयल लुक में, आप भी देखिए

Share:
पद्मावती फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण की तिकड़ी एक साथ नजर आ रही है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। वहीं शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। दूसरी ओर रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में जान फूंक दी है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Shahid kapoor solid baba
जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ये फिल्म विवादों में घिरी हुई है और इसके विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन फिर भी इस फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से जारी है। लीजिए अब संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस फैन पेज द्वारा शाहिद कपूर का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें शाहिद कपूर का रॉयल किरदार नजर आ रहा है। इस पोस्टर को देखते हुए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह फिल्म कितनी धमाकेदार होने वाली है, तो दोस्तों आपकी क्या राय है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं

कोई टिप्पणी नहीं