संजय दत्त और अजय देवगन एक साथ मिलकर करेंगे धमाल, फिल्म भी होगी काफी धमाकेदार

Share:
इन दिनों अजय देवगन काफी चर्चाओं में है क्योंकि हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। गोलमाल अगेन फिल्म अजय देवगन के जीवन की सबसे सफल फिल्म भी बन चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी अजय देवगन गोपाल बनकर लोगों को खूब हंसा रहे हैं। लेकिन अब की बार इस फिल्म में कॉमेडी के साथ साथ हॉरर का भी तड़का लगाया गया है। इसी के साथ साथ अब एक और खबर आ रही है कि अजय देवगन अपनी आने वाली एक नई फिल्म में लोगों को फिर से हसाएंगे।
Sanjay datt ajay devgan solid baba

सूत्रों की माने तो अजय देवगन धमाल सीरीज की तीसरी फिल्म में नजर आएंगे और इस फिल्म का नाम टोटल धमाल हो सकता है। इसी सिलसिले में डायरेक्टर इंद्र कुमार ने अजय देवगन से कई बार बातें की हैं। खबरों की मानें तो अजय देवगन ने भी इंद्र कुमार से हां कह दी है। वहीं धमाल सीरीज की पहली दोनों फिल्मों में संजय दत्त नजर आए थे और शायद इस फिल्म में भी संजय दत्त काम कर सकते हैं। वैसे तो कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि संजय दत्त इस फिल्म को छोड़ रहे हैं और अनिल कपूर को इस फिल्म में जगह दी जा रही है। लेकिन अब खबर यह है कि यह दोनों एक साथ काम करेंगे।
Ajay devgan solid baba

अजय देवगन और संजय दत्त ने एक साथ मिलकर सन ऑफ सरदार, रास्कल्स, टैंगो चार्ली, राजू चाचा, पावर, टूनपुर का सुपर हीरो, जैसी फिल्मों में काम किया है। खैर जो भी हो लेकिन आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं कि इन दोनों की जोड़ी टोटल धमाल फिल्म में कैसी लगेगी।

कोई टिप्पणी नहीं