नवाज ने लिया टाइगर से पंगा, भुगतना पड़ सकता है बुरा अंजाम

Share:
बॉक्स ऑफिस पर घमासान होगा जब टाइगर सलमान खान और बाबूमोशाय बंदूकबाज नवाजुद्दीन सिद्दीकी आमने सामने होंगे। यह बात तो हर किसी को पता है कि इस साल क्रिस्मस के अवसर पर इस साल की बहु प्रतिक्षित फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है और जब इस धमाकेदार फिल्म से सलमान खान धमाका करने वाले थे। तो सभी को लगा था कि शायद ही कोई एक्टर सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के साथ रिलीज करेगा। लेकिन दोस्तों अब सुनने में आ रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मॉनसून शूटआउट क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होने वाली है। यह तो सीधे-सीधे नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सलमान खान से टक्कर हुई।
Salman khan nawaj solid baba
आपको बता दें नवाजुद्दीन सिद्दीकी जो किक और बजरंगी भाईजान में सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे उन्हें टाइगर जिंदा है फिल्म में भी एक किरदार ऑफर किया गया था। लेकिन किसी काम के कारणवश उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था और अब नवाज इसी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने की तैयारी में है। यह बात तो हर कोई जानता है कि इस भिड़ंत का अंजाम क्या होगा। लेकिन फिर भी दोस्तों आपकी इस बारे में क्या राय है नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं