सलमान खान की टाइगर जिंदा है फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो जाने के बाद तो ऐसा लगता है कि पूरा देश टाइगर के बुखार से गुजर रहा है। लेकिन इस फिल्म के साथ साथ सबसे ज्यादा सुर्खियां इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सॉन्ग स्वैग से करेंगे स्वागत बटोर रहा है। हालांकि अभी तक यह गाना रिलीज नहीं हुआ है और आज इस गाने का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि यह गाना कल रिलीज होगा। लेकिन यह सब होने के बावजूद यह गाना लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है।
आपको बता दें कि सबसे पहले इस गाने का एक लुक रिवील किया गया था। जिसने इंटरनेट पर खूब धमाका किया और गाने के लिए लोगों के दिलों में जगह बनायी और अब फिर से इस फिल्म का एक और नया लुक रिवील किया गया है जो काफी धमाकेदार है। बात करें अगर इस फिल्म की तो यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फिर से 5 साल बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की धमाकेदार जोड़ी दमदार एक्शन करते हुए नजर आएगी। तो दोस्तों आप ही इस बारे में क्या राय है नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरुर दें।

कोई टिप्पणी नहीं