टाइगर जिंदा है कि इंटरनेट पर धूम, सलमान और कैटरीना का जादू चल गया

Share:
आज टाइगर जिंदा है फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एक ट्रेलर के साथ ही एक बार फिर सलमान खान ने लोगों की धड़कनें तेज कर दी हैं। जब हर व्यक्ति इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहा है। तभी म्यूजिक कंपोजर शेखर ने इस फिल्म से एक और नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। जहां सलमान और कैटरीना एक बार फिर अपनी गन के साथ एक्शन सीन में दिखाई दिए। सलमान और कैटरीना कैफ की सिजलिंग केमिस्ट्री साथ में दिल दहलाने वाला एक्शन और साथ ही दिल पिघलाने वाला रोमांस, क्या इसके बाद भी यह कहने की जरूरत होती है कि हर एक व्यक्ति इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार क्यों कर रहा है। जैसा की हमने आपको टाइटल पर बताया उसके हिसाब से सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी इसलिए धमाल मचा रही है क्योंकि टाइगर जिंदा है के ट्रेलर ने सबसे तेज यूट्यूब पर एक लाख लाइक्स पाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Salman khan solid baba
बात करते हैं इस फिल्म से जुड़े दूसरे पहलुओं की, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान और कैटरीना सुपर स्पाई के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली यह फिल्म 2012 में आई फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल फिल्म है। तो दोस्तों इस बारे में आप अपने सुझाव और राय कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं