जब भी अब सलमान खान का नाम जहन में आता है। तो उनकी दबंग स्टाइल की फिल्में दिमाग में घूमने लगती हैं। इस साल तो सलमान खान क्रिसमस पर टाइगर जिंदा है फिल्म से धमाका कर रहे हैं। लेकिन अगले आने वाले सालों में मतलब 2018 की ईद और 2019 की ईद भी सलमान खान के नाम है क्योंकि इस पवित्र दिन पर सलमान खान अपनी धमाकेदार फिल्मों से एंट्री करेंगे। 2018 की ईद पर सलमान खान रेस 3 फिल्म के साथ रेस लगाएंगे तो वहीं 2019 पर सलमान खान भारत फिल्म लाएंगे।
कुछ ही दिनों से अब बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा हो रही है कि सलमान खान 2018 और 2019 के बीच दबंग 3 फिल्म भी लाने वाले हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दबंग 3 फिल्म में इस बार देशभक्ति का गुलाल भी मिलने वाला है। तो इसका मतलब तो साफ़ है कि यह फिल्म 2019 में गणतंत्र दिवस पर ही रिलीज होगी। क्योंकि 2018 में रेस 3 फिल्म की शूटिंग खत्म होगी। उसके बाद इस फिल्म पर काम शुरू होगा। तो यह फिल्म 2019 की शुरुआत में ही बनकर तैयार हो पाएगी। इसका मतलब तो साफ़ है कि सलमान खान इस बार बॉक्स ऑफिस पर अपनी आने वाली फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं