टाइगर जिंदा है फिल्म इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। दर्शकों को इस फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया था और हाल ही में इस फिल्म का गाना भी रिलीज किया गया है। जिसे लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। पहले इस फिल्म को क्रिसमस के अवसर पर 22 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा था। लेकिन इसके रिलीज डेट पर सेंसर बोर्ड ने तलवार लटका दी है क्योंकि सेंसर बोर्ड का कहना है कि यदि किसी फिल्म को रिलीजिंग सर्टिफिकेट चाहिए तो रिलीज़ डेट से 68 दिन पहले फिल्म को बोर्ड के पास जमा कराएं और अपने इस फैसले पर सेंसर बोर्ड अडिग है।
अगर ऐसा होता है तो सलमान खान की फिल्म दिसंबर में रिलीज ना होकर जनवरी में रिलीज की जाएगी और अगर बात हो सलमान खान की फिल्म के तो इस फिल्म को बड़े अवसर पर ही रिलीज किया जाता है। यदि फिल्म आगे खिसकती है तो इस फिल्म को 26 जनवरी के बड़े अवसर पर ही रिलीज किया जाएगा क्योंकि इस फिल्म में भी देश भक्ति का जुनून है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 26 जनवरी पर आज तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं वह सुपर हिट हुई हैं। अगर बात हो सलमान खान की फिल्म की तो 50 करोड़ की ओपनिंग तो तय है। इसे देखते हुए तो अगले वर्ष सलमान खान धमाका करने वाले हैं। तो दोस्तों आप की इस बारे में क्या राय है नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरुर दें।

कोई टिप्पणी नहीं