जहीर की पत्नी सागरिका खूबसूरती में नहीं है किसी मॉडल से कम, देखते ही हो गया था प्यार

Share:
बॉलीवुड का क्रिकेट से बहुत पुराना रिश्ता है क्योंकि कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को अपना जीवनसाथी बनाया है। हरभजन सिंह ने बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की थी। उसके बाद युवराज सिंह ने हेजल कीच को अपना जीवन साथी चुना। इसी जनरेशन में अब जहीर खान ने 'चक दे गर्ल' सागरिका घाटगे को अपनी जीवन संगिनी बनाया है। बीते गुरुवार की सुबह जहीर खान और सागरिका घाटगे ने शादी कर ली है।
Sagarika ghatge solid baba
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सागरिका घाटगे शाहरुख खान के साथ चक दे इंडिया फिल्म में नजर आईं थीं। जिसकी वजह से सागरिका घाटगे को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।
Sagarika ghatge solid baba
सागरिका घाटगे का जन्म 1986 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ था। बता दें कि सागरिका घाटगे एक रॉयल परिवार से ताल्लुक रखती हैं। सागरिका घाटगे की एक बहन और एक भाई है। सागरिका एक बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ साथ राष्ट्रीय लेवल की एक हॉकी प्लेयर भी रह चुकी हैं।
Sagarika ghatge solid baba
सागरिका ने 24 अप्रैल 2017 को जहीर खान से शादी करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह नवंबर में जहीर खान से शादी रचाएंगी और अब जहीर खान और सागरिका पति पत्नी भी बन चुके हैं। अभी उन्होंने सिर्फ कोर्ट मैरिज की है। 27 नवंबर को सागरिका और जहीर का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में होने जा रहा है। माना जा रहा है कि यहीं पर दोनों स्टार्स पारंपरिक रूप से शादी करेंगे। दोस्तों जहीर खान और सागरिका घाटगे की जोड़ी के बारे में आप क्या कहना चाहते हैं। अपना सुझाव कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं