नीदरलैंड का यह बल्लेबाज मचा रहा है धमाल,कोहली,अमला और स्मिथ जैसे दिग्गजों को किया पीछे

Share:
इस समय क्रिकेट जगत में विराट कोहली,बाबर आज़म और हासिम अमला जैसे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे है.और एक के बाद एक बेहतरीन पारियां खेल रहे है,और रिकॉर्ड बना रहे है.वर्तमान में क्रिकेट जगत में यही खिलाड़ी है जो बेहतरीन औसत से रन बना रहे है,आपको ये जानकार ये हैरानी होगी की एक बल्लेबाज ऐसा भी है जो इन सब से बेहतरीन औसत से रन बना रहा है.
Image result for रयान टेन डोशेट
google image
आपको बता दे की यह बल्लेबाज किसी भी विश्वस्तरीय टीम का नहीं है बल्कि नीदरलैंड के बल्लेबाज रयान टेन डोशेट है,जिनका वन डे क्रिकेट में बेहतरीन औसत रहा है.इन्होने अभी तक 33 वनडे मैच खेले है.और उन्होंने 67.0 के औसत से 1541 रन बनाए है.इन्होने 5 शतक और 9 अर्धशतक लगाए है.आपको बता दे की विराट कोहली का इस समय औसत 55.74 का है.हालाँकि इनकी कोहली से तुलना करना थोडा बेमानी है लेकिन हम इस बात को भी नही नकार सकते की रयान बहुत ही कमजोर टीम से आते है.

कोई टिप्पणी नहीं