नागपुर टेस्ट में बरपा पुजारा का कहर,बना डाला ये शानदार रिकॉर्ड

Share:
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन दिखाकर लंकाई टीम को 205 रनों पर आउट कर दिया. फिर मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजो का कहर बरपा.मैच के दूसरे दिन मुरली विजय के 128 और पुजारा के 121 रनों की बदौलत भारत ने दिन के खेल समाप्त होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 312 रन बना लिए,और 107 रनों की बढ़त बना ली है. पुजारा अभी भी कोहली (54) रनों के साथ मैदान पर डटे हुए है.इस मैच में शतकीय पारी खेलने के साथ ही पुजारा एक कैलेंडर इयर में सर्वाधिक रन बनाने वालो की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए है.
Image result for पुजारापुजारा इस साल 10 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 1046 रन बना चुके है.पुजारा से आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डीन एलगर है.इन्होने 11 मैचो की 20 पारियों में 1097 रन बना चुके है.वह पुजारा से 51 रन आगे है.लेकिन अगर औसत की बात करे तो पुजारा एल्गर से काफी आगे है.पुजारा की रन औसत 74.71 का है जबकि एल्गर का रन औसत 54.85 का है.यदि पुजारा कल 51 रन और बना लेते है,तो निश्चित रूप से वह एल्गेर का यह रिकॉर्ड तोड़कर पहले स्थान पर काबिज हो जायेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं