स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया हैं. लेकिन स्मार्टफोन का काफी देर में चार्ज होना यूजर का दिमाग खराब कर देता है. अगर आप चाहते है. की आपका स्मार्टफोन जल्दी चार्ज हो और काफी समय तक बैकअप दे तो आप इन 4 बातो को जरूर आजमाए
मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगा दे या स्विच ऑफ कर दे ये एक बहुत साधारण सा तरीका है. जिससे आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होगा जब आप फ़ोन को फ्लाइट मोड पर लगा देते हैं. या स्विच ऑफ़ कर देते है. तो फ़ोन में इंटरनेट ब्राउज़िंग या जीपीएस जैसी फ़ीचर काम करना बंद कर देते हैं. जिससे आपका मोबाइल जल्दी चार्ज होने लगता है.
फोन को लैपटॉप या पीसी से कनेक्ट करके ना चार्ज करे क्योकि फोन को ऐसे चार्ज करने का कोई फायदा भी नहीं है. और ऐसे मोबाइल चार्ज करने में बहुत समय भी लगता है. अगर फोन जल्द चार्ज करना है. तो आप चार्जर से ही करे
ओरिजिनल चार्जर का प्रयोग करे आप फोन को किसी भी लोकल चार्जर से चार्ज ना करे क्योकि लोकल चार्जर में एम्पियर की धारा कम होती है. जिसके कारण फोन चार्ज करने में समय लगाता है. और अपने चार्जर से किसी दूसरे का फोन भी चार्ज ना करे क्योकि एक चार्जर से दो फोन चार्ज करने से भी बैटरी तेज़ी से चार्ज नही हो पाती है.
फ़ोन चार्ज करते समय बैककवर को निकाल के रख दे अगर आप कवर को लगा के बैटरी चार्ज करते हो तो फोन का तापमान बढ़ जाता है. और फोन में गर्म होने की समस्या उतपन्न हो जाती है. जिससे फोन काफी देर में चार्ज होता है.

कोई टिप्पणी नहीं