पद्मावती फैंसी के लिए आई एक अच्छी खबर, पढ़कर खुश हो जाएंगे

Share:
शायद दिसंबर महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए धमाकेदार हो सकता था क्योंकि दिसंबर की ही शुरुआत में संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म पद्मावती रिलीज हो रही थी। लेकिन इस फिल्म पर अब बढ़ा विवाद हो गया है। हर जगह इस फिल्म के पोस्टरों को जलाया जा रहा है। फिल्म के एक्टर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण को लोगों द्वारा लगातार धमकियां मिल रहीं हैं। संजय लीला भंसाली भी लोगों की धमकियों से अछूते नहीं हैं। लेकिन एक पुरानी कहावत है कि जब बहुत बड़ा दुख होता है तो उसमें छोटी छोटी खुशियां भी बहुत मायने रखती हैं। तो आज हम आपको अपने सॉलिड बाबा पर पद्मावती फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं।
Padmavati shahid ranbeer depika solid baba
दरअसल हाल ही में पद्मावती फिल्म के ट्रेलर ने यूट्यूब पर अपने 45 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं और सबसे ज्यादा देखे जाने वाली ट्रेलर की लिस्ट में इस फिल्म के ट्रेलर का भारी उछाल आया है। गौरतलब है कि पद्मावती फिल्म का ट्रेलर एक समय सबसे ज्यादा देखने वालों की लिस्ट में 12वें स्थान पर था। लेकिन अब यह ट्रेलर तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर से अब सिर्फ दो ही ट्रेलर आगे हैं और उन दोनों का नाम बाहुबली 2 और रईस फिल्म का ट्रेलर है। तो दोस्तो आपके इस बारे में क्या राय है नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

कोई टिप्पणी नहीं