श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद विराट एंड कंपनी अब तीसरे और आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। तीसरा और आखरी टेस्ट मैच 2 दिसंबर से शुरू होगा जोकि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।
केएल राहुल की फॉर्म टीम के लिए समस्या
अजिंक्य रहाणे भी हो रहे हैं लगातार फ्लॉप
इस सीरीज में अब तक भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच खेले गए हैं। दोनों ही मुकाबलों में अजिंक्य रहाणे फ्लॉप हुए हैं। पहले टेस्ट की दो पारियों में रहाणे ने केवल 4 रन ही बनाए हैं जबकि दूसरे मुकाबले में भी वह 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। अजिंक्य रहाणे का तीसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है उनकी जगह कप्तान विराट कोहली युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी विजय शंकर को मौका दे सकते हैं।
तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। तीसरा और आखिरी मुकाबला जीतते ही भारत 2-0 से यह सीरीज अपने नाम कर लेगा। बारिश और खराब रोशनी होने के कारण पहला टेस्ट मैच ड्रा हुआ था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज 20 दिसंबर से शुरू होगी।
तीसरे टेस्ट के लिए भारत का संभावित प्लेइंग इलेवनः विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और मोहम्मद शामी
भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में उपुल थरंगा नहीं बल्कि यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी
दुनिया के ऐसे 3 गेंदबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगातार 3 साल तक 50 से अधिक विकेट लेने का कारनामा किया



कोई टिप्पणी नहीं