इस समय भारतीय टीम प्रचंड फॉर्म में है और एक के बाद एक लगातार 7 सीरीज जीतकर कोहली सेना ने एक नया रिकॉर्ड बना रहे है.भारत पहले ही इसी साल श्रीलंका को उसकी ही धरती पर टेस्ट,वन और टी20 में धुल चटाई है,लेकिन एक बार फिर भारत की श्रीलंका से भिडंत होगी.श्रीलंका इस सीरीज में पिछली हार का बदला जरुर लेना चाहेगी.
इस सीरीज का पहला टेस्ट 16 नवंबर को खेला जाना है और इस मैच पर बारिश का साया मंडराया हुआ है.टेस्ट मैच के पहले तैयारी करने उतरी भारतीय टीम के अभ्यास में बारिश ने खलल डाल दिया.और भारतीय टीम बिना अभ्यास किये अपने होटल में वापिस चली गई.
टीम के प्रबंधन अधिकारी ने,कहा है की अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया है अब भारतीय टीम होटल में ही रहेगी.मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिनों तक हलकी बारिश होगी.इसके बाद मौसम साफ़ होने की संभावनाएं है.कोलकाता में आज भी बारिश होरही है.ऐसा माना जा रहा है की भारत बनाम श्रीलंका के पहले टेस्ट मैच में बारिश खलल डाल सकती है.
कोई टिप्पणी नहीं