दुनिया के ये 3 अजीबो गरीब रहस्य यकीनन आपको हैरत में डाल देंगे

Share:
हमारी दुनिया बहुत ही अनोखी चीजों और स्थान से भरी पड़ी है.यहाँ कई ऐसी घटनाएं होती है.जो मनुष्य की समझ से परे है,और यह मनुष्य के मन में कई सवाल पैदा करती है.और मानव इन सवालों की जवाब तलाशने की लगातार कोशिश करता रहता है.लेकिन इनमें से कई घटनाएँ का जवाब तलाशने में मानव असमर्थ है.ऐसे में ये सारी घटनाएं आज भी एक रहस्य बन हुई है.आज मैं आपको दुनिया के कुछ ऐसे ही अजीबो गारीब रहस्य के बारे में बताऊंगा जो आज भी मानव जाति को कौतुहल में डालते चले आ रहे है.

पैराकस स्कल्स 

google
1928 में पेरू के पुरातत्ववेत्ता जुलिओ टेल्यु ने पेरू के दक्षिण रेगिस्तान में एक बहुत ही पुराना कब्रिस्तान पाया.जहाँ पर उन्हें 300 अजीब खोपड़ियाँ प्राप्त हुई यह खोपड़ियाँ 3 हजार साल पुरानी थी,और इन खोपड़ी की सबसे ख़ास बात थी की इनके सर लम्बे थे.जो दिखने में बिलकुल एलियंस की तरह ही लगते थे.ये खोपड़ी किसकी है ये बहुत बड़ा रहस्य है.और इस खोपड़ी को लेकर वैज्ञनिकों के कई अनुमान है.वैज्ञानिकों का कहना है की ये खोपड़ी मनुष्य की ही है और इनके सिरों को लम्बा किया गया है.कई सभ्यताओं में सिरों के आकर को बिगाड़ने की परम्परा थी जिसमें सर बड़ा करने के लिए बचपन से ही सर में पट्टी बाँध दी जाती थी.ताकि सर का आकार बदला जा सके.लेकिन जितने भी दावे किये गए इनका कोई ठोस सबूत नहीं मिल सका है,और आज भी यह खोपड़ियाँ एक रहस्य बनी हुई है.

मार्कोवासी 

google
मार्कोवासी एक पठारी क्षेत्र है जो की पेरू की राजधानी लीमा से पूर्व में स्थित है.यह क्षेत्र ऐन्द्रिस पर्वत श्रंखला में पड़ता है.या क्षेत्र पर्वतों में मौजूद अजीब आकार की वजह से मौजूद है.यहाँ आपको कुछ पहाड़ो में मनुष्य की आधी नक्काशी किये हुए चेहरे,जानवरों और मिस्त्र के देवी देवताओं की आक्रतियाँ भी मिल जायेगी.यह आकृति पहाड़ में किसने बनाई ये कोई नहीं जानता.पर वैज्ञानिकों का मानना है,की यह आकृति प्राक्रतिक रूप से पत्थर में पानी और हवा कटाव से बनी है,और मनुष्य इसमें अलग अलग आकृतियाँ इसलिए देखता है,क्योकि मनुष्य का मष्तिस्क ऐसे ही काम करता है.जो हर चीज में एक आकार निकाल लेता है.पर  मार्कोवासी का रहस्य यही समाप्त नही होता इस क्षेत्र में कई UFO देखे जाने ख़बरें सामने आई है और यहाँ के स्थानीय लोगो का मानना है की इस जगह में बीमारी को ठीक करने की अद्भुत शक्ति है.जिसके बारे में स्थाने लोगो में बहुत सी कहानियाँ प्रचलित है.

डेरिनकुयु अंडरग्राउंड सिटी 

google
जमीन के नीचे आपने तहखानो और कैदखानो के बारे में सुना होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे है जो जमीन के अंदर बसा हुआ है.तुर्की के डेरेन के नीचे एक ऐसा शहर है जो कई मायनों में अनोखा है.इस शहर की खोज 1963 तब हुई थी जब एक व्यक्ति अपना घर बड़ा करने के लिए खुदाई कर रहा था.यह शहर आधुनिक इंजीनियरिंग को भी मात देता है.इसे कब बनाया गया था इसका सही अनुमान नहीं लगाया जा सका है.पर माना जाता है की यह 800 ईसा पूर्व या इससे भी पुराना हो सकता है,यह भी दावे किये गए है की इस शहर का प्रत्येक अलग अलग अलग समय पर विभिन्न लोगो द्वारा किया गया हो.

1 टिप्पणी: