18 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने फिर खेली तूफानी पारी, 8 मैचों में लगा चुका है 5 शतक

Share:
फर्स्ट क्लास मैचों में 18 साल के भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको हैरत में डाल दिया है। इस युवा खिलाड़ी ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। हाल ही में मुंबई की तरफ से खेलते हुए पृथ्वी पशॉ ने 26 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था और उसके अगले दिन 44 गेंदों पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी 63 रनों की पारी में पृथ्वी ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए।
अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेलते हुए श्रीलंका प्रेसिडेंट के खिलाफ पृथ्वी ने 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। पृथ्वी शॉ का जलवा देखने लायक था। वह मैदान पर आते ही चारों तरफ आक्रमक शॉट खेलने लगे। जब पृथ्वी शो (63) आउट होकर लौट रहे थे तो टीम का स्कोर 79 रन था। मतलब 79 में से पृथ्वी ने 63 रन अकेले बनाए थे।

पृथ्वी शॉ के फर्स्ट क्लास करियर पर नजर डालें तो उन्होंनें रिकार्डो की झड़ी लगा दी है। पृथ्वी ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों में 945 रन बनाए हैं और उनका औसत 63 का रहा है। पृथ्वी शॉ ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी 154 रनों की खेली है। इस सीजन पृथ्वी शॉ ने हर मैच में 1 अर्धशतक जरूर लगाया है जो की बहुत बड़ी बात है। इस सीजन पृथ्वी ने 8 मैचों में 5 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। 18 साल के इस खिलाड़ी ने सभी चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया है और वह टीम इंडिया में जगह बनाने में भी सफल जरुर होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं