जिस तरह से भारत ने कप्तान और उपकप्तान की बेहतरीन पारियों बदौलत कानपुर वन डे में जीत हासिल की और वन डे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है.उसी तरह अब भारतीय टीम की निगाहें आज होने वाले टी20 की तरफ होगे विराट बिग्रेड इस टी20 मैच को जीतने में आपनी जान लगा देगी और अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेंगे

आज से शुरू होने वाली सीरीज में विराट कोहली 38 रन बनाते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है.टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वालो की सूची में विराट अभी तीसरे स्थान पर है.और श्रीलंका के दिलशान इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है.कोहली 38 रन बनाते ही दिलशान को पीछे कर दूसरे स्थान पर आ सकते है.एक नजर डालते है टॉप 5 बल्लेबाजो पर.
पहले पायदान पर है ब्रैंडन मैकुलम
इस लिस्ट में पहले पायदान पर ब्रैंडन मैकुलम है जिन्होंने 71 मैचो में 35.36 के औसत से 2140 रन बनाये है.उनका सर्वाधिक स्कोर 123 का रहा है.
दुसरे पायदान पर है तिलकरत्ने दिलशान
इस लिस्ट में दुसरे स्थान पर है श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिलशान इन्होने 60 मैचो में 28.19 के औसत से 1889 रन बनाये है.इनका सर्वाधिक स्कोर 104 का रहा है.
तीसरे पायदान पर है विराट कोहली
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर है विराट कोहली इन्होने 52 मैचो में 52.9 के औसत से 1852 रन बनाये है.इनका सर्वाधिक स्कोर 90 रन है.
चौथे पायदान पर है शोएब मलिक
इस लिस्ट में चौथे नमबर पर है शोएब मलिक इन्होने 92 मैचो में 1821 रन बनाये है.इनका स्ट्राइक 29.37 का रहा है,वहीँ इनका सर्वाधिक स्कोर 75 रन है.
पांचवें पायदान पर है मार्टिन गप्टिल
इस लिस्ट में पांचवें नम्बर पर है न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल.इन्होने 61 मैचो में 32.34 के औसत से 1779 रन बनाये है.उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं