भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का बल्लेबाजी में तो कोई मुकाबला है ही नहीं, लेकिन अब वह कमाई के मामले में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों के सूरमा खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। हाल ही में फ़ोर्ब्स के द्वारा जारी की वैल्यूएबल एथलीट्स की सूची में कोहली ने फुटबॉलर लियोनल मेसी को पीछे छोड़ दिया है।
कोहली का जादू नामी कंपनियों के सर चढ़कर बोल रहा है और वह उनके साथ जुड़ना चाहतीं हैं। फ़ोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची में विराट कोहली सातवें पायदान पर है। विराट कोहली ने रॉरी मैक्लरॉय और लियोनल मेसी को पीछे छोड़ा दिया है। अब विराट कोहली दुनिया के नामी एथलीट्स की सूची में शामिल हो गए हैं।
यह है दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी
अगर हम दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ी की बात करें तो उसमें टेनिस के बादशाह और 19 बार ग्रैंड स्लैम विजेता रोजर फेडरर का नाम आता है। टेनिस के बादशाह रोजर फेडरर की कुल कमाई 37.2 मिलियन डॉलर आंकी गई है। अगर दूसरे और तीसरे सबसे अमीर खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट और दूसरे नंबर पर स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आते है।
फ़ोर्ब्स के द्वारा जारी की गई दुनिया के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची ये रही:
1. रोजर फेडरर (37.2$ मिलियन
2. लेब्रोन जेम्स (33.4$ मिलियन)
3. उसेन बोल्ट (27$ मिलियन)
4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (21.5$ मिलियन)
5. फिल मिकलेसन (19.6$ मिलियन)
6. टाइगर वुड्स (16.6$ मिलियन)
7. विराट कोहली (14.5$ मिलियन)
8. रॉरी मैक्लरॉय (13.6$ मिलियन)
9. लियोनेल मेसी (13.5$ मिलियन)
10. स्टेफ करी (13.4$ मिलियन)


mst
जवाब देंहटाएंcomment moderation to lga lo
जवाब देंहटाएं