मार्टिन गुप्टिल या रोहित शर्मा,टी20 सीरीज में कौन लगाएगा सर्वाधिक छक्के,देखिये आंकड़े

Share:
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वन डे हारने के बाद भारत ने दूसरा वन डे शानदार अंदाज में जीता और 3 मैचो की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली. अब आखिरी और निर्णायक मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा.देखना यह है की कौन सी टीम कानपुर में बाजी मारती है.
वन डे सीरीज खत्म होने के बाद टी20 सीरीज का आयोजन किया जाना है.जिसमें दोनों टीमें तो आमने सामने होगी और उनके साथ ही दोनों टीमो के बल्लेबाजो में भी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.यहाँ टक्कर होगी भारत के "हिटमैन" रोहित शर्मा की और न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल की यहाँ बाजी कौन मारता है.एक नजर डालते है इनकी टी20 के आंकड़ो पर. 
Image result for मार्टिन गप्टिल
google

मार्टिन गप्टिल के आंकडें 

मार्टिन गप्टिल अब तक 61 टी20 मैचो की 59 पारियों में 34.73 के औसत से 1806 रन बना चुके है इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 101 का रहा है.टी20 में ये 1 शतक और 17 अर्धशतक लगा चुके है.अब तक इन्होने 170 चौके और 76 छक्के भी लगाये है.
Image result for रोहित
google

एक नजर रोहित के आंकड़ो पर 

रोहित के आंकड़ो को देख जाए तो इन्होने 65 मैचो ककी 58 पारियों में 30.26 के औसत से 1392 रन बनाये है.ये टी20 में 1 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके है.इनका सर्वाधिक स्कोर 106 रन का रहा है.इन्होने 124 चौके और 52 छक्के लगाये है.

आपके अनुसार टी20 सीरीज में सर्वाधिक छक्के कौन लगाएगा कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरुर दे.

 

कोई टिप्पणी नहीं