बड़ी खबर: चेन्नई सुपर किंग में रिटेन होकर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Share:
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग को दो बार खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ जुड़े थे और कप्तान भी थे। इस बार आईपीएल ने उन्हें वापस आने का प्रस्ताव दिया है। पिछले दो सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम IPL का हिस्सा नहीं थी।

IPL सीजन 11 में गुजरात लायंस और पुणे सुपरजाइंट्स के जगह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स खेलेंगीं। दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ी इस बार रिटेन हो सकते हैं। आईपीएल की संचालन परिषद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।
संचालन परिषद के सदस्य ने बैठक के बाद कहा " 
हम कम से कम तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं। जिसमें एक एक भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। अगले महीने होने वाली वर्क शॉप के दौरान यह प्रस्ताव टीम मालिकों के साथ रखा जाएगा। अगर यह प्रस्ताव स्वीकार होता है तो इसका मतलब यह है पिछले सत्र पुणे की तरफ से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी सीएसके में रिटेन हो जाएंगे।

बता दें कि इस बार फ्रेंचाईजी का वेतन 60 करोड़ से बढ़ कर 75 करोड़ हो सकता है। कुछ टीमें वेतन को 75 करोड़ से ज्यादा ही करना चाहती हैं और कुछ  टीमें 80 करोड़ से ज्यादा करना चाहती हैं और ऐसा हो भी सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं