वीरेंद्र सहवाग ने कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर को कहा 'दर्जी', टेलर ने भी सहवाग को हिंदी में दिया करारा जवाब

Share:
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले में टॉम लैथम के साथ विनिंग साझेदारी करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर का ट्विटर पर सहवाग ने मजाक उड़ाया है। पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रॉस टेलर को 'दर्जी' तक कह दिया। कीवी बल्लेबाज रॉस टेलर ने वीरेंद्र सहवाग के इस मजाकिया ट्वीट का जवाब हिंदी में दिया और फिर मैदान हो या सोशल मीडिया वीरेंद्र सहवाग कहा रुकते हैं। आइए जानते हैं रॉस टेलर और वीरेंद्र सहवाग के बीच ट्विटर पर क्या मजाकिया वार्तालाप हुई।

वीरेंद्र सहवाग और रॉस टेलर के बीच यह हुई बातचीत:

वानखेडे मैदान पर 95 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने वाले रॉस टेलर को वीरेंद्र सहवाग ने 'दर्जी' कहा और उनका ट्विटर पर मजाक उड़ाया। सहवाग ने सबसे पहले ही ट्वीट करते हुए लिखा, " बहुत अच्छा खेले (रॉस टेलर) 'दर्जी जी'। दिवाली के ऑर्डरों के प्रेशर को भी आपने बहुत अच्छी ढंग से सामना किया"। फिर इसके बाद रॉस टेलर ने वीरेंद्र सहवाग को करारा जवाब देते हुए हिंदी में लिखा, " धंयवाद! वीरेंद्र सहवाग भाई, अगली बार अपना ऑर्डर टाइम पर भेज देना सो मैं आपको अगली दिवाली से पहले डिलीवर कर दूगां, हैप्पी दिवाली"।

इसके बाद भी नहीं रुके वीरेंद्र सहवाग, एक और एक ट्वीट करके रॉस टेलर की ली चुटकी:

टेलर के जवाब पर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, " हा हा हा.. मास्टर जी, इस साल वाली पतलून को ही एक बिलांग छोटी करके देना अगली दीपावली पे, रॉस द बॉस, मोस्ट स्पोटिंग।

इसके के बाद टेलर ने वीरेंद्र सहवाग से पूछा क्या तुम्हारे दर्जी ने इस दिवाली अच्छा काम करके नहीं दिखाया है? सहवाग ने जवाब दिया रॉस तुम्हारे बुनने की कला कि किसी से तुलना नहीं हो सकती, फिर चाहे वह पतलून हो या साझेदारी।

गौरतलब है कि रॉस टेलर और टॉम लैथम के बीच चौथे विकेट के लिए 200 रनों की अटूट साझेदारी हुई, इसी वजह से न्यूजीलैंड तीन एकदिवसीय मैंचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाने में सफल रही है। रॉस टेलर (95) रन और टॉम लैथम (103) रनों की पारी बदौलत न्यूजीलैंड छह विकेट से जीतने में सफल रही।

कोई टिप्पणी नहीं