आमिर खान ने फिल्म 'लगान' से ग्रेसी सिंह को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी, लेकिन अब ग्रेसी को फिल्मों में काम नहीं मिलता। इसीलिए इन्होंने टीवी का रुख कर लिया है। ग्रेसी का जन्म दिल्ली में हुआ था।
Google
ग्रेसी के पिता स्वर्ण सिंह प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे और मम्मी वरजिंदर कौर टीचर थीं। ग्रेसी के पेरेंट्स चाहते थे कि ग्रेसी डॉक्टर या इंजीनियर बने, लेकिन ग्रेसी ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
Google
ग्रेसी फिल्मों में आने से पहले टीवी सीरियल्स कर चुकी हैं। इन्होंने जीटीवी के शो 'अमानत' में घर से भागी हुई लड़की का रोल निभाया था। ग्रेसी ने अपने करियर में तीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसमें लगान, गंगाजल और मुन्नाभाई एमबीबीएस का नाम है।
Google
2001 में आमिर के साथ फिल्म 'लगान' में नजर आई थीं। 'लगान' ऑस्कर में विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट भी हुई थी। इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को फिल्म के लिए एक भोली-भाली लड़की चाहिए थी। ग्रेसी इस रोल में एकदम फिट बैठ रही थीं।
Google
इसके बाद साल 2003 में ग्रेसी, अजय देवगन के साथ फिल्म 'गंगाजल' में नजर आईं। फिल्म में ग्रेसी का रोल बहुत छोटा था। इसी साल वो अनिल कपूर और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म 'अरमान' में भी नजर आई थीं।
Google
साल 2004 में ग्रेसी सुपरहिट फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में दिखीं। इसके बाद ग्रेसी का फिल्मी करियर ग्राफ गिरने लगा। अरसे बाद इन्होंने कुछ बी और सी ग्रेड मूवीज भी की।
Google
फिल्मों में काम बनता ना देख ग्रेसी ने एक बार फिर छोटे पर्दे की ओर रुख किया। इन्होेेंने सीरियल 'जय संतोषी मां' में टाइटल रोल किया। शो अब ऑफ एयर हो चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं