पहले वन डे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को भले ही मात दे दी हो लेकिन इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने है इस मैच में विराट ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वन डे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुसरे बल्लेबाज बन गए है,अब अगला मैच 25 अक्टूबर को पुणे में खेला जाना है.आपको बता दे की इस मैच में विराट कोहली नजर राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली के रिकॉर्ड पर है.
इस समय विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में है.विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 मैच में 72.28 के औसत से 1012 रन बनाये है,इसके साथ ही वो न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वालो की लिस्ट में छठवें नंबर पर है.
![]() |
इस सूची में सौरभ गांगुली 1079 रनों के साथ चौथे तथा राहुल द्रविड़ 1032 रनों के साथ पांचवें स्थान पर है.विराट को इनसे आगे निकलने के लिए 68 रनों की आवश्यकता है.और विराट इस समय बेहतरीन फॉर्म में है तो वह इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ के दूसरे स्थान पर आ सकते है.

कोई टिप्पणी नहीं