दोस्तों आज हम 2 दिग्गज खिलाड़ी ही नहीं बल्कि आईपीएल के 2 दिग्गज कप्तान के बीच तुलना करने वाले है.जिस तरह से विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम आगे बढ़ रही है,उस तरह से ऐसा लगता है की ये भारत के सबसे बेहतरीन कप्तानो में जरुर शुमार होंगे.इन्होने अपनी कप्तानी के साथ साथ बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया है.
![]() |
दूसरी तरफ भारतीय टीम की उपकप्तान हिटमैन रोहित शर्मा भी अपनी बल्ल्लेबाजी से चारो तरफ अपनी छाप छोड़ रहे है,और आईपीएल में अपनी कप्तानी के साथ साथ अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है.दोस्तों आज हम आंकड़ो के हिसाब से जानेंगे की आईपीएल का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है.
एक नजर डालते है विराट के आंकड़ो पर
![]() |
आईपीएल में अगर कोहली की बल्लेबाजी की बात करे तो इन्होंने 149 मैचो में 37.44 के औसत से 4418 रन बनाये है.आईपीएल में इनके नाम 4 शतक और 30 अर्धशतक शामिल है.ये अब तक कुल 160 छक्के 382 चौके जड़ चुके है.अगर इनकी कप्तानी की बात की जाए तो इन्होने 2011 से 2017 तक 82 मैचो में कप्तानी की है,जिसमे उन्होंने 38 मैचो में जीत 39 मैचो में हार का सामना और 1 मैच टाई तथा 3 मैच बेनतीजे रहे.आईपीएल में इनका विनिंग परसेंट 49.36 का रहा है.इनकी कप्तानी में बंगलुरु आज तक कोई भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है.
जानते है रोहित के आंकड़ो को
![]() |
रोहित के आंकड़ो पर अगर नजर डाली जाए तो इन्होने आईपीएल में अब तक अपने बल्ले से 159 मैचो में 4207 रन बनाये है.जिसमें उन्होंने 1 शतक और 32 अर्धशतक लगाए है.आईपीएल में उन्होंने 354 चौके और 172 छक्के लगाए है.अगर इनकी कप्तानी पर नजर डाली जाए तो इन्होने75 मैचो में कप्तानी की है जिसमें इन्हें 45 मैचो में जीत,29 मैचो में हार और 1 मुकाबला टाई रहा उनका विनिंग परसेंट 60.66 का रहा.उनकी कप्तानी में मुंबई ने अब तक 3 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है.
आंकडें देखकर आप समझ ही गए होंगे की कौन बेहतरीन कप्तान है.दोस्तों आपके हिसाब से इंडियन टीम की कमान किसे सौंपी जानी चाहिए कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरुर दे.



कोई टिप्पणी नहीं