22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुरु होने जा रही है। विराट कोहली और केन विलियमसन 21वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से अलग है। एक आक्रमक, संयम के साथ खेलता है, तो दूसरा स्ट्राइक रोटेट करके बल्लेबाजी करता है।
आज आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि विराट कोहली और विलियमसन में से बेहतर कप्तान कौन है? यह दोनों खिलाड़ी जितने अच्छे बल्लेबाज हैं क्या इतने अच्छे कप्तान भी है? चलिए आंकड़ों को देखते है और जानते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय जबरदस्त लय में है और अपनी कप्तानी के दम पर टीम इंडिया को लगातार 6 सीरीज जीता भी चुके हैं। जबकि इस साल पहली बार केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आ रही है।
विराट कोहली की वनडे कप्तानी पर एक नजर:
विराट कोहली की वनडे कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो शायद ही किसी अन्य कप्तान का रिजल्ट इनसे बेहतर होगा। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी विराट कोहली के रिकॉर्ड के सामने फीके नजर आएंगे। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कुल 40 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 31 मुकाबले में जीत मिली है और केवल 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनका विनिंग परसेंटेज सबसे ज्यादा है। 40 मुकाबलों में विराट कोहली का विनिंग परसेंटेज 79.48 रहा है जोकि महेंद्र सिंह धोनी 59.78 से ज्यादा है।
केन विलियमसन की वनडे कप्तानी पर एक नजर:
केन विलियमसन अभी तक अपने वनडे कप्तानी में खरे नहीं उतर सके हैं उन्होंने अभी तक जितने भी वनडे मैंचों में कप्तानी की है उनको जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ा है। केन विलियमसन ने भी अभी तक 40 वनडे मैचों में कप्तानी की है और उनको 18 में जीत मिली है जबकि 20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं और दो मैच बेनतीजा रहे हैं। केन विलियमसन का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम से भी काफी खराब है। ब्रैंडन मैकुलम का विनिंग परसेंटेज 61.86 का रहा था जबकि केन विलियमसन का विनिंग परसेंटेज 47.36 का है।
आप भी दें अपनी राय! कौन है बेहतर कप्तान?
दोस्तों आप भी हमें कमेंट करके बता सकते हो कि इन दोनों खिलाड़ियों में से बेहतर कप्तान कौन है? हमें आपके जवाब की प्रतीक्षा रहेगी।



कोई टिप्पणी नहीं