1 साल में सबसे ज्यादा सुपर हिट फिल्म देने वाले अभिनेता का नाम जानकर चौक जाएंगे आप

Share:
स्ट्रीट डांसर से बॉलीवुड सुपरस्टार बनने वाले मिथुन चक्रवर्ती का नाम कौन नहीं जानता। मिथुन चक्रवर्ती अपने समय के बहुत बड़े सुपरस्टार रह चुके हैं। शायद ही आपको पता हो कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है। मिथुन चक्रवर्ती एक अभिनेता होने के साथ-साथ गायक और निर्माता भी रह चुके हैं।

Mithun chakravarty solid baba

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत सन् 1976 में मृगया फिल्म से की थी। इस फिल्म के लिए मिथुन चक्रवर्ती को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था। सन् 1989 मिथुन चक्रवर्ती के लिए सबसे व्यस्त वर्ष था क्योंकि इसी वर्ष में मिथुन चक्रवर्ती ने 19 फिल्मों में काम किया था जिसमें से 18 फिल्में उसी वर्ष रिलीज हुई थी और एक फिल्म को अगले वर्ष रिलीज किया गया, जो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है।
Mithun chakravarty solid baba
आपको जानकर हैरानी होगी कि सन 1989 में मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत 18 फिल्में रिलीज हुई थी। जिसमें से 8 फिल्में हिट साबित हुई और तीन फिल्में सुपरहिट थीं और एक साल में सबसे ज्यादा हिट फिल्में का रिकॉर्ड बना दिया। मिथुन चक्रवर्ती का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। ऐसी ही मजेदार फिल्मी अपडेट्स पढ़ने के लिए फॉलो का बटन दबाना ना भूलें

कोई टिप्पणी नहीं