जैसा कि हम सभी को पता है कि सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है लेकिन सलमान खान भाईजान के साथ साथ एंग्री मेन भी हैं। जितने किस्से उनकी दरियादिली के हैं उतने ही किस्से उनके गुस्से के भी हैं। मीडिया में उनके गुस्से की कई खबरें आई हैं। इसीलिए बॉलीवुड के साथ साथ आम लोग भी सलमान खान के गुस्से से वाकिफ हैं। सलमान खान एक ऐसे इंसान है जो बेइंतहा प्यार करने के साथ-साथ बेइंतहा नफरत करना भी जानते हैं। ऐसा ही एक किस्सा आपको इस पोस्ट में बताया जा रहा है।
शायद ही आपको पता हो कि एक बार सलमान खान ने कैटरीना कैफ को बहुत भला बुरा कहा था और खबर तो यह भी है कि उन्हें सलमान खान ने पीट भी दिया था। बात यहां तक बढ़ गई थी कि अगर उस रात को करीना कपूर नहीं आती तो कैटरीना कैफ को सलमान खान बुरी तरह पीट देते।
दरअसल यह घटना जब हुई थी जब 'एक था टाइगर' फिल्म की पार्टी हो रही थी। उस पार्टी में कैटरीना कैफ छोटे कपड़े पहन कर आईं थी। जिसे देखकर सलमान खान भड़क गए। पार्टी में मौजूद लोगों की मानें तो कपड़ों से शुरू हुई इन लोगों की बहस इतनी बढ़ गई कि सलमान खान ने कैटरीना कैफ को बहुत बुरा-भला कह दिया। यहां तक कि चांटा भी मार दिया था।
यह सब होना कैटरीना कैफ के लिए काफी शाॅकिंग था क्योंकि इससे पहले कैटरीना ने सलमान खान का ऐसा रूप नहीं देखा था। कैटरीना कैफ सलमान खान की आंखों में अपने प्रति गुस्सा देख और अपनी इज्जत की परवाह कर उस पार्टी से चली गईं।
हालांकि तब तक कैटरीना कैफ की दोस्ती रणबीर कपूर और करीना कपूर से हो गई थी। उस वक्त रणवीर कपूर मुंबई में नहीं थे इसीलिए कैटरीना ने करीना कपूर के पास फोन मिला कर अपनी आपबीती सुनाई। इतना सुनते ही करीना कपूर अपने बॉडीगार्ड के साथ उस पार्टी में आईं और कैटरीना कैफ को अपने साथ अपने घर ले गईं।
इस घटना के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ के रिश्ते में दरार पड़ने लगी। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि कैटरीना कैफ को छोटे कपड़ों में देखकर वह अपना आपा खो बैठे थे। सलमान खान ने हमेशा ही कैटरीना कैफ पर हाथ उठाने की बात से इंकार किया है।





Best hai bro
जवाब देंहटाएं