इन 3 बातो को याद रखे आप जीवन में हमेशा खुश रहेंगे

Share:
यदि आप इन तीन काम को त्याग दे तो आप जीवन में हमेशा खुश रहेंगे यह तीन कार्य  आपके जीवन को बलवान बना सकते हैं।

आलस्य
आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। हम आलस्य कर अपना समय बर्बाद कर देते हैं। फिर स्वयं को दोष देते हैं, कि मेरा काम करने को मन नहीं करता है। मुझे नींद बहुत आती है। मैं अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहा हूँ इसलिए मैं बहुत दुखी हूँ यदि आपको जीवन में खुश रहना है, तो आलस्य को त्यागना होगा
स्वार्थ
स्वार्थी व्यक्ति केवल अपने बारे में ही सोचता है। अगर वह किसी अन्य व्यक्ति से बात करता है, तो अपनी फायदे की ही करता है।स्वार्थी इंसान के अंदर स्वार्थ सबसे बड़ा दोष होता है।क्योंकि स्वार्थ के कारण ही व्यक्ति असफलता, असंतुष्टि और अहंकार में डूब जाता है। यदि आपको खुश रहना है, तो स्वार्थ को त्यागना होगा
नफरत
दूसरों से नफरत करना सबसे बुरा कर्म है। नफ़रत अहंकार की निशानी है। व्यक्ति दूसरे से नफरत तो करता ही है वह अपने आप को भी कष्ट पहुंचाता है जो उसके लिए सबसे बड़ा दुख है।इसलिए इंसान का फर्ज है, कि वह दूसरों से नफरत न करे तब ही व्यक्ति हमेशा खुश रहेगा

कोई टिप्पणी नहीं