अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज के बाद से ही रिकॉर्ड बनाती जा रही है। दिवाली के अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को रिलीज हुई गोलमाल अगेन ने बड़े बड़े सितारों की लंका लगा दी है। जी हां रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म गोलमाल अगेन सिनेमाघरों में आते ही हाउसफुल हो गई और आज इसका तीसरे दिन का कलेक्शन भी आ चुका है।
फिल्म के रिलीज के बाद से ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फिल्म एक्सपर्ट लगातार अनुमान लगाते जा रहे हैं। फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने बेहद शानदार ओपनिंग दर्ज की है। गोलमाल अगेन ने इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 ओपनर में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। वहीं साउथ की बहुचर्चित फिल्म बाहुबली 2 पहले नंबर पर है।
अगर बात करें इसके कलेक्शन की ट्रेंड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जो जानकारी दी है, वह है कि इस फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 30.14 करोड़ रुपए की कमाई की तथा दूसरे दिन इस फिल्म ने 28.37 करोड रुपए का कलेक्शन किया है और अगर आज इसके तीसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो यह तीसरे दिन 32 करोड रुपए की कमाई कर सकती है।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। साथ ही यह एक ऐसी फिल्म है जिस का चौथा सिक्वल आया है और इससे पहले कि तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं थीं। बता दें कि इस फिल्म का टोटल बजट 100 करोड़ रुपए का है। साथ ही इस फिल्म को भारत में 3500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसके 3 दिनों के कलेक्शन को जान कर तो ऐसा लगता है कि यह फिल्म धमाल मचाने वाली है। आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं कि आपको यह फिल्म कैसी लगी।



कोई टिप्पणी नहीं