आने वाली ये 10 फिल्में तोड़ देंगी बाहुबली का रिकॉर्ड, आते ही बॉक्स ऑफिस पर करेंगी ताबड़तोड़ कमाई

Share:
बॉलीवुड में बाहुबली और दंगल जैसी बड़ी फिल्मो के बाद अब बड़ी फिल्में बनाने की होड़ सी लग गई है और कई बड़े फिल्म निर्माता 1000 करोड़ की इस रेस में कूद को तैयार है। अगले दो तीन सालो में बॉक्स आॅफिस पर ऐसी ही कई फिल्में उतारने का प्लान निर्माता कर चुके है । ऐसे में देखने वाली बात है कि क्या ये फिल्में 1000 करोड़ क्लब की इस होड़ में ये कामयाब हो पायेंगी। गैारतलब है कि बाहुबली के अलावा अभी तक इस साल अभी तक कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज नहीं हो पायी है जिसने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया हो लेकिन रिलीज होने के बाद ये दो फिल्में वर्ल्ड वाइल्ड 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने को बेताब नजर आतीं हैं। फिल्मी पंडितो के अनुसार दर्शको को इनमें काफी रूचि नजर आ रही है तो आइये बात करते है। ऐसी अगली 10 फिल्मो के बारे में जो 1000 क्लब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
Krishh 4 robot 2.0 solid baba
इस क्लब की पहली फिल्म संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' फिल्म है। ये  फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज होने से पहले ही यह फिल्म काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। फिल्म शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक खासी चर्चा में रही है। ऐसे में लोगो के अंदर फिल्म देखने की जिज्ञासा बनी हुई है। ​बड़े बजट की इस फिल्म को साल की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है।
Padmavati ranbeer singh solid baba
इस साल दूसरी सबसे बड़ी फिल्म जो रिलीज होने जा रही है वो है सलमान खान अभिनित ​'टाइगर जिंदा है' जो कि उनकी फिल्म 'एक था टाइगर' का दूसरा एडिशन है। यह फिल्म भी अपनी शूटिंग की लोकेशन से लेकर खतरनाक स्टंट के लिये काफी चर्चा बटोरती नजर आई है। फिल्म का बजट पिछली फिल्म के मुकाबले काफी ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म दिसम्बर के अंत में रिलिज होनी है।
Tiger zinda hai salman khan solid baba
बात करें 2018 की तो इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रहीं हैं। इनमें अक्षय कुमार की 'गोल्ड', शाहरूख खान की 'रंगबाज' ,रजनीकांत की 'रोबोट 2.0' और आमिर खान की 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तांन' प्रमुख हैं। इसके अलावा ​ऋतिक रोशन की 'कृष 4', सलमान खान की 'दंबग 3' और 'रेस 3' भी 1000 क्लब की प्रमुख दावेदार मानी जा रहीं हैं। 2019 में सलमान ​की 'किक 2' और शाहरूख खान की 'डॉन 3' का लेकर बेहद चर्चा है जो सुपरहिट फ्रेंचाइजी की फिल्में है। आप भी हमें नीचे कमेंट करके बताइए कि इनमें से कौन सी फिल्म 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं