अजय देवगन परीणिती चोपड़ा स्टारर गोलमाल अगेन ने बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में कुल 135 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्मी पंडितो की मानें तो अभी जिस तरह से गोलमाल अगेन को दर्शक मिल रहें है उससे लगता है यह जल्दी ही इस साल की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म रईस का पछाड़ कर पहले नम्बर पर आ जायेगी। फिल्म के लिये अच्छी बात यह है कि इस हफ्ते कोई भी बड़ी फिल्म रिलिज नहीं हो रही है। उम्मीद है गोलमाल को इसका काफी फायदा मिलेगा।
गोलमाल की सफलता के बाद अब अजय देवगन के फैन्स को उनसे काफी उम्मीदे है क्यूंकि अगले दो सालो में अजय देवगन की कई बड़ी अहम फिल्में रिलिज होने जा रही है जो पर्दे पर बड़ा धमाल मचाने की क्षमता रखती है। इन फिल्में के नाम नीचे दिये गये है —
सन ऑफ सरदार 2
2012 में रिलिज हुई सन ऑफ सरदार एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन के साथ संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई दिए थे। हांलाकि सन ऑफ सरदार 2 एक पीरियड फिल्म होगी। अजय देवगन ने इस फिल्म को लेकर काफी समय पहले घोषणा की थी। इसमें वो सारागढ़ी मे लड़ी गई लड़ाई को दिखायेंगे।
तानाजी द अनसंग हीरो
इस फिल्म के बारे जानकारी खुद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर दी थी। फिल्म में अजय देवगन एक ऐसे योद्धा का किरदार निभायेंगे, जिसने छत्रपति शिवाजी के साथ कई लड़ाइयां लड़ी थी लेकिन उसे बहुत कम लोग जानते हैं ।
रैड
अजय देवगन हमेशा से ही दमदार किरदार निभाने के लिये पहचाने गये। फिल्म रेड में भी वो ऐसा ही किरदार निभायेंगे। इस फिल्में में अजय एक इनकम टैक्स ऑफीसर का किरदार निभाने वाले है।
लव रंजन की अनटाइटल मूवी
बीते ही दिनो इस फिल्म को लेकर खबर सामने आयी थी कि अजय देवगन जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म में काम करने वाले है। डायरेक्टर लव रंजन, अजय देवगन के साथ मिलकर एक रॉम-कॉम बनाने वाले हैं। फिल्म का टाइटल अभी तय नही हुआ है।
टोटल धमाल
कुछ समय पहले ही इस बात का खुलासा हुआ है कि अजय देवगन फिल्म टोटल धमाल में संजय दत्त की जगह दिखाई दे सकते हैं। हालंकी अभी इस की अधिकारीक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है , लेकिन कहा जा रहा है की अजय देवगन को इस फिल्म के लिये 35 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का आॅफर दिया गया है।
आपको क्या लगता है क्या अजय देवगन की आने वाली ये फिल्में भी गोलमाल अगेन की तरह अपना जलवा दिखाने में कामयाब हो पायेंगी, अपनी राय जरूर दें।

कोई टिप्पणी नहीं