दोस्तों इस समय साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक ने विश्व क्रिकेट में धमाल मचा दिया है.उन्होंने बंगलदेश के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में शानदार 73 रन की पारी खेलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.उन्होंने इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजो की सूची में रोहित शर्मा को पछाड़ कर तीसरे पायदान में आ गए है.उन्होंने 19 मैचो में 956 रन बनाये है,वही रोहित ने 16 मैचो में 922 रन बनाये है.जानते है टॉप 5 की सूची किसने बनाये है 2017 में सर्वाधिक रन.
![]() |
पहले पायदान पर है विराट कोहली
2017 में सर्वाधिक रन बनाने वालो की सूची में विराट कोहली पहले स्थान पर है.उन्होंने 24 मैचो में 77 के औसत से 1318 रन बनाये है.
दूसरे पायदान पर है जो रूट
इस लिस्ट में दूसरा नाम है जो रूट का.इन्होने 19 मैच खेलकर 983 रन बनाये है.
तीसरे पायदान पर है क्विंटन डीकॉक
तीसरे पायदान पर नाम आता है डीकॉक का.इन्होने 19 मैच खेलकर 77 के औसत से 956 रन बनाये है.
चौथे पायदान पर है रोहित शर्मा
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है भारत के रोहित शर्मा.इन्होने 16 मैचो में 922 रन बनाये है.
पांचवें पायदान पर है डूप्लेसिस
इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर है साउथ अफ्रीका के डू प्लेसिस.इन्होने इस साल कुल 19 मैच खेले है और 905 रन बनाये है.
क्या डीकॉक जो रूट के इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेंगे ? कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरुर दे.

कोई टिप्पणी नहीं