भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 अक्टूबर को पहला वन डे मैच खेला जाएगा.इसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है,जिसमें दिनेश कार्तिक और शिखर धवन की वापसी हुई है.अक्षर पटेल के चोटिल हो जाने के कारण भारतीय टीम में रविन्द्र जडेजा को भी मौका दिया गया है.
![]() |
| google image |
दोस्तों पहले वन डे में अगर रोहित और धवन की जोड़ी 19 रन बना लेती है तो वह एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है,और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन सकते है.चलिए हम आपको बताते है आखिर कौन सा रिकॉर्ड बनायेंगे धवन-रोहित.
19 रन बनाते ही ये रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
![]() |
| google image |
धवन-रोहित ने अब तक 63 मैचो में सलामी जोड़ी के रूप में 2981 रन बनाये है.और 19 रन बनाते ही वो 3000 रन पूरे कर लेगे.अगर वो ऐसा करने में सफलता प्राप्त कर लेते है तो इस रिकॉर्ड को बनाने वाले तीसरे भारतीय जोड़ी बन सकते है.उनसे पहले तेंदुलकर-गांगुली और सहवाग-तेंदुलकर की जोड़ी ने ये कमाल किया है.
दोस्तों आपके हिसाब से भारत के अब तक की सबसे बेहतरीन सलामी जोड़ी कौन सी है कमेंट सेक्शन में अपने राय जरुर दे.


कोई टिप्पणी नहीं